
अगर हम आगे बढ़ाने की हौंसला और हिम्मत रखते हैं, तो हमारे सपने सच हो सकते हैं। फिर चाहे सपने कितने भी कठिन क्यों ना हो सिर्फ आपके हौसले बुलंद होनी चाहिए।
सीतामढ़ी बिहार के रहने वाले मंगल राज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। मंगल राज ने कुछ ही मिनट के भीतर मयूरासन योग का रिकॉर्ड तोड दिया है। खबर के मुताबिक, मंगल राज ने इससे पहले भी दो विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। और यह तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। मंगल राज ने पिछले साल 2021 से लेकर 2022 के अंदर ही तीसरी बार विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। योगा में विश्व रिकॉर्ड की सफलता के पीछे उनका कठिन परिश्रम और दृढ़ता है।
20 November 2021 का वह सुनहरा दिन, जब मंगल राज ने अपना पहला विश्व रिकॉर्ड बनाया था। दरअसल मंगल राज के द्वारा 4 मिनट 15 सेकेंड की सबसे लंबी अवधि तक पद्मा मयूरासन योग स्थिति को करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
6 दिसंबर 2021 मंगल राज के लिए दूसरा खूबसूरत पलों में से एक रहा, जिस दिन एक पोल पर 1 मिनट 40 सेकंड के लिए अष्टाक्रासन मुद्रा धारण करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
6 फरवरी 2022 मयूरासन में लगभग 1 मिनट तक पीकॉक ( मोर) की स्थिति में एक हाथ के बल पर पोज में रहे। जो अब तक कोई नही कर पाया वो मंगल राज ने कर दिखाया और विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
मंगल राज ने कभी सोचा नहीं होगा की वो तीन तीन विश्व रिकॉर्ड बना पायेंगे लेकिन उनके हौसलें ने उन्हें उम्मीद दी। और आज वो तीन विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर पाए। 2021 में जहां सभी बढ़ती कोविड की स्थिति से परेशान थे, तो वहीं मंगल राज ने हर दिन कड़ी मेहनत करते रहे। और आज अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हो गए।