बिहार अपने लोकप्रियता से हमेशा से प्रचलित राज्यों में से एक है चाहे वह शिक्षा,खेल, कलाकारी, नृत्य हो या संगीत । बात अगर संगीत की करें तो संगीत के क्षेत्र में बिहार की भूमि उभर रही है।
संगीत के अलग-अलग रुकावट के बाद भी अपना पहचान हासिल करने वाले संगीतकारों का यहाँ कभी भी कमी नहीं रही हैं।
बिहार के संगीतकार घराना से जानी-मानी गायिका मैथिली ठाकुर अपने आवाज से दुनिया भर में करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। उनके गायन शैली के साथ-साथ उनकी सादगी की भी करोड़ों लोगों उनके फैन है। वह शास्त्रीय संगीत, मिथिला और अन्य लोक भाषाओं की गायिका में से एक है। छोटी उम्र से ही उन्होंने संगीत को अपने दुनिया बना लिया ।
मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को बिहार के मधुबनी जिले में हुआ। मैथिली बचपन से ही संगीत के वातावरण में पली बढ़ी है। उन्हें बचपन से ही संगीत का शौक था। मैथिली के पिता का नाम रमेश ठाकुर है जो कि एक संगीत टीचर है और उनकी माता का नाम पूजा ठाकुर जो एक घरेलू महिला हैं। उनके दो भाई भी हैं बड़ा भाई का नाम रिशव ठाकुर और छोटा भाई का नाम अयाची ठाकुर है जो कि तबला बजाकर और उनके गायन में साथ देते हैं। मैथिली ने अपनी शुरुआती शिक्षा बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल से की है और वह अब आगे की शिक्षा दिल्ली के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से ले रही है। संगीत इनको विरासत में मिला है क्योंकि इनका पूरा परिवार ही संगीत से जुड़ा हुआ है। इन्होंने 4 साल की उम्र मे अपने दादाजी से संगीत की शिक्षा लेना शुरू कर दिया था। मैथिली को संगीत में पुया्धानश्री राग सबसे ज्यादा प्रिय है ।
मैथिली ठाकुर के गायकी बनने का सफर 2011 में जी टीवी के रियलिटी शो लिटिल चेंप से शुरू हुई । इससे पहले भी वह कई शो में दिखाई दी । लेकिन इस रियलिटी शो के माध्यम से वह दुनिया को अपना अलग पहचान दे दी। 4 साल बाद उन्होंने रियालिटी शो, इंडियन आइडल जूनियर, सोनी टीवी में भी प्रसारित किया। उन्होंने 2015 में एक भारतीय “शो आई जीनियस यंग सिंगिंग स्टार” भी जीता है। और 2017 में राइजिंग स्टार के सीजन 1 से प्रसिद्ध हो गई। मैथिली शो की पहली फाइनलिस्ट थी उन्होंने ओम नमः शिवाय गाया।
शो के बाद के बाद उनकी इंटरनेट पर लोकप्रियता बढ़ गई। यूट्यूब और फेसबुक पर 70000 से 7 मिलियन के बीच इनके स्क्राइबर और फॉलोअर्स है। वह मैथिली, भोजपुरी, छठ गीत, कजरी और अन्य राज्यो से कई तरह के बॉलीवुड कवर और अन्य पारंपरिक लोकगीत भी गाती है। बॉलीवुड के कई सितारे भी उनके फैन है। अभी भी मैथिली ठाकुर अपने गाने को सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुँचती रहती है।