
राहुल कुमार दास जो अपने स्टेज नाम श्लोका से मशहूर है। लोग इन्हें श्लोका नाम से ही पहचाने जाते हैं। जिसका जन्म 05 अगस्त 1997 को खराजपुर, बिहार के मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। श्लोका के पिता का नाम सुनील कुमार कर्ण है, वे एक निजी कंपनी में सेल्समैन के रूप में काम करते हैं। राहुल का एक भाई है, जिनका नाम प्रकाश दीप है।
श्लोका ( राहुल कर्ण) का पालन-पोषण से लेकर स्कूली शिक्षा अपने गृह नगर एम.एल. अकादमी लहेरियासराय दरभंगा स्कूल से हुआ। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। बचपन से ही सिंगिंग में गहरी दिलचस्पी होने की वजह से बहुत कम उम्र में, उन्होंने हिप-हॉप गायन में अपना करियर शुरू करने का फैसला किया। उनके इस दिलचस्पी को देखते हुए उनके परिवार और दोस्तों ने हमेशा उनका साथ दिया। और थोड़े ही समय में उन्होंने भारतीय शैली में रैप-सिंगिंग में महारत हासिल कर ली।
दरअसल 2012 से उन्होंने रैप लिखना शुरू किया, और वे उन लिखित रैप गानों को ऑडियो रूप में रिकॉर्ड करने लगे। उस समय उनके गांव में इंटरनेट की सुविधा नहीं होने के कारण वह संगीत सुनने के लिए इंटरनेट कैफे जाया करते थे। कुछ समय बाद, वह अपने संगीत कौशल में अधिक सुधार करने के लिए पटना चले गए। पटना में उन्होंने 5 ट्रिक्स नाम का एक म्यूजिक ग्रुप बनाया जिसमें वे और उनके दोस्त म्यूजिक वीडियो बनाते थे और इन वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करते थे जिसका नाम 5 ट्रिक्स ऑफिशियल है।
दिसंबर 2018 में, ग्रुप के लोगों ने मिलकर YouTube पर एक वीडियो डाला, जिसे 35 लाख से अधिक बार देखा गया।
श्लोका के 5 ट्रिक्स में से एक गाना “गर्दा उड़ेगा” यूट्यूब और सोशल मीडिया पर खूब फेमस हुआ।
2019 में श्लोका एमटीवी इंडिया द्वारा प्रदर्शित “एमटीवी हसल” में हिस्सा लेने का मौका मिला। भारत के पहले रैप टेलीविजन रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर प्रदर्शन करते नजर आए। उन्हें इस शो के टॉप 15 कंटेस्टेंट्स में चुना गया था। प्रत्येक एपिसोड में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें दर्शकों द्वारा काफी प्यार दिया गया। उन्होंने एक के बाद एक बेहतरीन प्रदर्शन दिया और सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक बन गए। एमटीवी हसल और अपने यूट्यूब वीडियो में अपने प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध हैं। श्लोका अपनी मेहनत से पूरे बिहार का नाम रौशन किया है।